धौलाना: कांग्रेस द्वारा चलाए गए किसान जनजागरण अभियान में गांव गांव जाकर समस्याओं को सुनने का सिलसिला जारी है। ब्रहस्पतिवार को गांव दहीरपुर में अभियान चलाया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवीन कुमार ने कहा कि भाजपा के शासन में अन्नदाता की पूरी तरह से अनदेखी हो रही है। अब तक बीते साल का गन्नाबकाया भुगतान नहीं किया जा सका है। जबकि किसानों की बेटियों की शादियां चल रही हैं। किसान एक एक पाई को परेशान हैं। लेकिन प्रदेश सरकार आंखें बंद कर बैठी है। कांग्रेस नेता रमेश खटाना ने कहा कि केंद्र सरकार किसान व मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है। लोगों ने कांग्रेस सरकार द्वारा.किए गए कार्यो की बारे में विस्तार बताया। इस अवसर पर उमेश कुमार, राकेश " alt="" aria-hidden="true" />
सिंह, राहुल सिंह, देवेंद्र सिंह, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस ने किसानों के बीच चलाया जनजागरण अभियान