पॉलिथीन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से डीएम के निर्देश पर प्रशासन के अधिकारियों की बड़ी कार्यवाही

 


" alt="" aria-hidden="true" />पॉलिथीन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से डीएम के निर्देश पर प्रशासन के अधिकारियों की बड़ी कार्यवाही  राजस्व अधिकारियों द्वारा कासना क्षेत्र में चलाया गया अभियान 62 किलो पॉलिथीन जप्त, 42 हजार रुपए का जुर्माना किया गया रोपित  जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन में शासन की प्रत्येक गतिविधि को संबंधित अधिकारियों के द्वारा बहुत ही दृढ़ता के साथ संचालित किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार डीएम के निर्देश पर आज नायब तहसीलदार सदर तहसील आरती यादव के द्वारा अपनी टीम के साथ कासना क्षेत्र में पॉलिथीन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सघन अभियान संचालित किया गया। जहां पर उन्होंने विभिन्न संस्थानों पर 62 किलोग्राम पॉलिथीन को जप्त करने की कार्रवाई की गई है वहीं दूसरी ओर 42 हजार का जुर्माना भी दोषियों पर लगाया गया है।